संवाददाता अजीत सिंह
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीना द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक ओबरा राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में ओबरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 22.12.2024 समय 19.55 बजे पर ग्राम परसोई से अभियुक्त सोमारू अगरिया पुत्र स्व0 शोभा नि0 ग्राम परसोई टोला सेमादह थाना ओबरा जनपद सोनभद्र उम्र करीब 42 वर्ष को एक अदद एसबीएमएल बंदूक बरामद कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मैं इस बंदूक से जंगली पशुओं का शिकार करता हूँ, बंदूक का कोई कागजात नहीं दिखा सका। पुलिस द्वारा मौके पर बंदूक को कब्जे में लेकर अभियुक्त को गिरफ्तार कर मु0अ0स0- 205/24 धारा- 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 धर्मनारायण भार्गव थाना, उ0नि0 सतीश कुमार सिंह थाना ओबरा, उ0नि0 जुनैद खां थाना, हे0का0 सुभाष मौर्या थाना ओबरा जनपद सोनभद्र शामिल रहे।
.