Breaking News
रोजगार मेलें में कुल 32 अभ्यर्थियों का चयन     |     सीएम को पत्र दे कर नगर में सिटी अस्पताल शुरू करवाने की अपील     |     फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा कोर्ट     |     
logo
Share on

SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

सोनभद्र। ओबरा थाना क्षेत्र के नगर में हुड़दंग का विरोध करने पर युवक अर्जुन की चाकू, लाठी - डंडे से पिटाई का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के मुताबिक अरविंद उर्फ अर्जुन (35) ने कुछ दिन पहले बस्ती और नई कालोनी के रहने वाले इन युवाओं की हरकतों का विरोध किया था। वहीं उन्हें डांट लगाते हुए कालोनी में हुड़दंग मचाने से मना किया था। जिससे आरोपी नाराज बताए जा रहे हैं। उनकी ओर से अरविंद को अंजाम भुगतने और परिजनों को काटने की धमकी दी गई थी। सोमवार की शाम उक्त युवकों का झुंड एक बार फिर से कालोनी में पहुंचा। कुछ युवकों ने नकाब पहन रखा था। जिसपर लोगों ने उन्हें टोका। इसके बाद चाकू और डंडे से लैस आरोपियों ने अरविंद के साथ ही पड़ोस के चार अन्य लोगों पर हमला बोल दिया। चाकू से वार कर सभी को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

Blog single photo

मौके पर जुटी लोगों की भीड़ की मदद से घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शाम के वक्त चाकूबाजी की घटना से हड़कंप की स्थिति रही। हालांकि यहां चाकूबाजी की बड़ी घटना को पुलिस मामूली विवाद बता रही है। पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। हालांकि मामले से जुड़ा वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें आरोपियों की तादाद अधिक है। कुछ ने चेहरे बांध रखे थे। इनकी संख्या 15 से 20 के बीच थी। वहीं प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष एक दूसरे को जानते हैं। दोनों पक्ष सेक्टर दस के ही रहने वाले हैं। मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़ितों को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।




कार्यालय संपर्क सूत्र :

  डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव,
  9621139800



Top