Breaking News
फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा कोर्ट     |     लूट में शामिल पच्चीस हजार के इनामिया दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में हुए घायल     |     मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में एक दूजे के हुए 259 जोड़े     |     
logo
Share on

SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

सोनभद्र। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जन्मदिवस के पूर्व संध्या पर मंगलवार को कैथी गांव में गोष्ठी का आयोजन किया गया। बाजपेयी के चित्र पर सदर विधायक भूपेश चौबे, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा सहित सभी कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि कर श्रद्धासुमन अर्पित की। जरुरतमंद गरीबों को कंबल वितरण किया गया। कार्यक्रम में कवि अजय शेखर, जगदीश पंथी, कमलेश राजहंस आदि रहे। सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी ने संगठन की शक्ति ही कूट कूट कर भरी थी उन्हे धैर्य और संयम के साथ कड़ी मेहनत पर भरोसा था। 1980 में जनता पार्टी के टूट जाने के बाद अटल बिहारी बाजपेयी ने लालकृष्ण आडवाणी और कुछ सहयोगियों के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी का गठन किया। उनके व्यक्तित्व और करिश्माई नेतृत्व का नतीजा ही था कि 1984 में सिर्फ दो सीटों पर जीत दर्ज करने वाली पार्टी 1989 के चुनाव में 85 सीटे जीतकर भारतीय लोकतंत्र में भाजपा की दमदार उपस्थिति दर्ज कराई।

Blog single photo

भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने कहा कि आज पूरा देश पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम किया जा रहा है। कहा कि अटल बिहारी ने देश के तीन बार प्रधानमंत्री होने के अलावा हिन्दी कवि एवं प्रखर वक्ता भी थे। इस मौके पर रामलखन सिंह धर्मवीर तिवारी अमरेश पटेल, अजीत रावत आलोक सिंह रामसुन्दर निषाद संतोष शुक्ला, अनूप तिवारी आदि रहे।




कार्यालय संपर्क सूत्र :

  डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव,
  9621139800



Top