SVG इण्डिया न्यूज डेस्क
सोनभद्र। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा लोकसभा में बाबा साहब अंबेडकर पर दिए गए बयान के विरोध में अपना दल (कमेरावादी) ने जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन आयोजित किया, जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह पटेल एवं विशिष्ट अतिथि सी.डी. सिंह पटेल, मंडल अध्यक्ष विंध्याचल उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि सुरजीत सिंह पटेल ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर का अपमान भारत सरकार के गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा जिस तरीके से सदन में किया गया, उसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है और जिस तरीके से भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा संविधान निर्माता का अपमान लगातार किया जा रहा है, हम अपने पार्टी की तरफ से अमित शाह के इस्तीफा की मांग करते हैं। यदि वह इस्तीफा नहीं देते हैं तो पार्टी बड़े आंदोलन के लिए तैयार होगी। हम संविधान में विश्वास रखते हैं और संविधान निर्माता का अपमान नहीं सहेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रामधनी कोल, जिलाध्यक्ष ने की एवं संचालन सुनील सिंह पटेल महासचिव ने किया। इस मौके पर महिला मंच शांति भारती, युवा मंच शिवकुमार पटेल, वरिष्ठ नेता गंगेश्वरी पटेल, किसान मंच अशोक पटेल, रामाशंकर यादव रामजन्म पटेल, रामजतन पटेल, अशोक पटेल, उर्मिला देवी, दुर्गावती देवी, मंगरी देवी, चंद्रावती देवी, उषा देवी, निशा देवी, तेतरी देवी, प्रभु सिंह पटेल, बब्बू पटेल, बद्रीनाथ सिंह, सुनील पाल, अजय कुमार गौतम आदि लोगों ने अपने विचार व्यक्त किया।
.