Breaking News
निजीकरण के खिलाफ जुनियर इंजिनियर संगठन ने किया विरोध प्रदर्शन     |     रोजगार मेलें में कुल 32 अभ्यर्थियों का चयन     |     सीएम को पत्र दे कर नगर में सिटी अस्पताल शुरू करवाने की अपील     |     
logo
Share on

संवाददाता अमित मिश्रा

सोनभद्र(घोरावल)। जनपद के घोरावल क्षेत्र के भाजपा शिवद्वार मंडल के कोहरथा शक्ति केंद्र प्रवीण त्रिपाठी के आवास पर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के शताब्दी वर्ष के जन्म दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया है। मुख्य वक्ता के रूप में विश्व हिन्दू परिषद पूर्वी उत्तर प्रदेश लखनऊ क्षेत्र सत्संग प्रमुख दिवाकर जी ने कहा कि ऐसे महानपुरुष का जन्म जयंती है। अटल जी का जन्म 25 दिसंबर सन् 1924 को ग्वालियर मध्यप्रदेश में हुआ था, जो देश के तीन बार प्रधानमंत्री के रूप में देश सेवा किये।अपना जीवन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में आजीवन अविवाहित रहने का संकल्प लेकर प्रारम्भ करने वाले वाजपेयी राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबन्धन (राजग) सरकार के पहले प्रधानमन्त्री थे, जिन्होंने गैर काँग्रेसी प्रधानमन्त्री पद के 5 वर्ष बिना किसी समस्या के पूरे किए। आजीवन अविवाहित रहने का संकल्प लेने के कारण इन्हे भीष्म पितामह भी कहा जाता है। उन्होंने 24 दलों के गठबन्धन से सरकार बनाई थी जिसमें 81 मन्त्री थे।

Blog single photo

आज भाजपा जो भी है वह श्रद्धेय अटल जी का ही देन माना जाता है, वह भाजपा के भीष्म पितामह माने जाते हैं। अटल जी का सम्मान पक्ष और विपक्ष दोनों लोग मानते थे।अटल जी एक अच्छे कवि माने जाते थे। हिन्दू तन-मन हिन्दू जीवन, रग-रग हिन्दू मेरा परिचय यही अटल जी के कलम से लिखा गया है। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अमरनाथ पटेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील चौबे, मंडल महामंत्री श्रवण सिंह, मंडल उपाध्यक्ष संजय पाठक, मिडिया प्रभारी सुनील तिवारी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष विवेक गिरी, मंडल उपाध्यक्ष विमलेश जी, श्रीपति जी, इंद्रेश मिश्रा, अनील ओझा, मंडल मंत्री सौरभ तिवारी, प्रवीण त्रिपाठी, गौरल जी, सौरभ तिवारी समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Blog single photo

.




कार्यालय संपर्क सूत्र :

  डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव,
  9621139800



Top