SVG इण्डिया न्यूज डेस्क
सोनभद्र। जिले के राबर्टसगंज के हाइडिल मैदान में विधायक खेल महाकुंभ 2024 का विधिवत पूजा पाठ कर शुभारंभ किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी के शताब्दी वर्ष पर आयोजित हो रहे खेल महाकुंभ की शुरुआत सदर विधायक भूपेश चौबे द्वारा की गई। इस मौके पर पूर्व सांसद पकौड़ी लाल कोल, भाजपा जिलाध्यक्ष, प्रभारी अनिल सिंह और जिले के अन्य दिग्गज नेता मौजूद रहे। खेल महाकुंभ में गांव के युवाओं की खेल की जो प्रतिभा दिख नहीं पाती थी। उसी को लेकर पीएम और सीएम के प्रेरणा से एथलीट, कबड़ी और क्रिकेट के साथ अन्य खेलों की प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया है।
सदर विधायक भूपेश चौबे ने खेल महाकुंभ 2024 के आयोजन के दौरान उन्होंने कहा कि अटल जी के जन्म शताब्दी को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। 25 दिसंबर से मकर संक्रांति तक खेल का आयोजन चलेगा। खेल 20 दिनों तक चलता है खो खो, कबड्डी, दौड़, क्रिकेट, तीरंदाजी, लोक संगीत और अन्य खेल प्रतियोगिता होगी। एक विशेष खेल अमृत मंथन नाम से बुजुर्ग खेल को खेलेंगे। ग्राम पंचायत पर रजिस्ट्रेशन करा कर ब्लॉक स्तर से जो टीम में आगे आती है। फिर विधानसभा स्तर पर टीमें पहुंचती है।
यह आयोजन देश के पीएम मोदी और सीएम योगी के प्रेरणा से प्रारंभ हो रही है। भूपेश चौबे ने जहां ग्रामीण स्तर पर तमाम खिलाड़ी जिनकी प्रतिभा छुपी रहती है। उसी को उजागर और उभारने के लिए खेल का आयोजन हो रहा है। खेल महाकुंभ के दौरान राज्य के कई मंत्रियों के आने की उम्मीद है। जिन्होंने ने समापन में आने की समिति दी है।
.
.