SVG इण्डिया न्यूज डेस्क
सोनभद्र(केकराही)। करमा थानांतर्गत केकराही के प्रांगण मे विगत 24 वर्षो से चले आ रहे परम्परागत प्रतियोगिता के क्रम में केकराही क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित कैनवस क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन 25 दिसंबर को क्षेत्र पंचायत सदस्य सागर एवं भाजपा के करमा मंडल उपाध्यक्ष सुधीर सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। उद्घाटन मैच राबर्ट्सगंज और रामगढ़ के बीच खेला गया। सर्वप्रथम रामगढ़ की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 124 रन बनाये जिसका पीछा करते हुए राबर्ट्सगंज की 129 रन बनाकर विजय हासिल कर लिया।
इस मौके पर माध्यमिक शिक्षक महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष उमाकांत मिश्र, इंडियन बैंक लीलासी के शाखा प्रबंधक श्याम नारायण विश्वकर्मा, ग्राम प्रधान रामचंद्र प्रजापति, राजेंद्र प्रसाद पाण्डेय, अरुण पति त्रिपाठी,शशांक पाण्डेय, विजय नारायण मिश्र आदि उपस्थित रहे। निर्णायक की भूमिका सुशील पाण्डेय एवं कृष्ण चंद पाण्डेय द्वारा निभाई गयी। आगंतुको का स्वागत आभार कमेटी के अरविन्द विश्वकर्मा,विक्की मोदनवाल,मिथिलेश द्विवेदी,आनंद केशरी,राकेश यादव, गणेश मिश्रा आदि द्वारा माल्यार्पण के साथ किया गया।
.