Breaking News
मुक्खा फॉल गए युवक की सड़क दुर्घटना में मौत     |     निजीकरण के खिलाफ जुनियर इंजिनियर संगठन ने किया विरोध प्रदर्शन     |     रोजगार मेलें में कुल 32 अभ्यर्थियों का चयन     |     
logo
Share on

SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह को तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली एम्स के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया है। हालांकि एम्स प्रशासन अभी कुछ भी स्पष्ट रूप से नहीं कह रहा है। लेकिन इमरजेंसी विभाग के एक डॉक्टर का कहना है कि उन्हें अलर्ट मोड पर रहने के लिए कहा गया है। उधर, सूत्रों ने बताया कि गुरुवार शाम अनाचक उनकी तबीयत खराब हो गई। 92 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री को एम्स अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया गया। उनके अस्पताल में भर्ती होने की वजह फिलहाल पता नहीं चल पाई है। कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का एम्स में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाजुर्गन खरगे कर्नाटक के बेलगावी से दिल्ली के लिए लौट रहे हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा एम्स दिल्ली पहुंच गई हैं। कुछ देर में सोनिया गांधी के भी पहुंचने की खबर है। डॉ. मनमोहन सिंह की बेटी एम्स में मौजूद हैं

Blog single photo

.




कार्यालय संपर्क सूत्र :

  डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव,
  9621139800



Top