संवाददाता अजीत सिंह
सोनभद्र(ओबरा)। छात्र नेता अभिषेक अधिकारी ने बताया कि ओबरा नगर में दिन प्रतिदिन गोवंश आवारा पशु के कारण नगर में आए दिन छोटी बड़ी घटनाएं हो रही हैं, जिसमें आम नागरिक गंभीर रूप से चोटिल हो रहे हैं। साथी व्यापारियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। नगर में डर का माहौल है। वहीं नगर में चुनिंदा स्थानों को छोड़ दिया जाए तो इतनी ठंड के बावजूद अलाव नहीं जलाया जा रहा है। सरकार द्वारा अलाव के लिए आवंटित किए गए धन का दुरुपयोग कर निजी गत स्वार्थ साधा जा रहा है। नगर के कूड़े कचरे को नगर के मुख्य मार्ग ठेके जाने के कारण आसपास निवास करने वाले को प्रदूषित वातावरण में जीवन यापन करना पड़ रहा है। इन सभी समस्याओं का निदान एक हफ्ते के अंतर्गत यदि नहीं किया जाता है तो आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
.