SVG इण्डिया न्यूज डेस्क
सोनभद्र(दुद्धी)। संघर्ष मोर्चा ने शनिवार को दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर आवाज बुलंद की। कचहरी गेट के सामने प्रदर्शन किया। नारे लगाए। समर्थन में अधिवक्ता भी न्यायिक कार्य से विरत रहे। जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले कचहरी परिसर में जुलूस निकाला गया। गेट पर पहुंचकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। वक्ता प्रेमचंद यादव, प्रभु सिंह ने कहा कि दक्षिणांचल के विकास के लिए दुद्धी को जिला बनाना जरूरी है। आदिवासी बहुल यह क्षेत्र तीन राज्यों से लगता है। यहां से जिला मुख्यालय की दूरी अधिक होने से लोग वहां तक नहीं पहुंच पाते। पूर्व के चुनावों में नेताओं ने जिला बनाने का वादा भी किया था, मगर उसे पूरा करने की पहल नहीं की जा रही। इससे क्षेत्रवासी आहत हैं।
.