SVG इण्डिया न्यूज डेस्क
सोनभद्र। जनपद अन्तर्गत घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मैटर्निटी विंग में सोमवार को महिला बंध्याकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस नसबंदी कैंप में 25 महिलाओं का रजिस्ट्रेशन कर सफलता पूर्ण ऑपरेशन किया गया। स्वास्थ्य कर्मियों के मुताबिक चिकित्सक डा एपी सिंह ने अपनी टीम के साथ पंजीकृत महिलाओं की नसबंदी की। सोमवार को दोपहर से देर शाम तक नसबंदी जारी रहा। जिसमे 25 महिलाओं का आपरेशन हुआ। इस संबंध मे प्रभारी अधीक्षक डा प्रशांत पाल से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि 27 महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसमें 25 महिलाओं का आपरेशन किया गया है। शारीरिक दक्षता में कमी पाए जाने पर 2 महिला आपरेशन से वंचित रह गई। सभी का सफलता पूर्ण आपरेशन कर एम्बुलेंस के द्वारा सुरक्षित तरीके से उनको उनके घर तक भिजवा दिया गया। इस वर्ष 400 से अधिक बंध्याकरण हुआ है। शासन की मंशा अनुरूप 1400 रुपए प्रत्येक उन महिलाओं के खाते में दिया जा रहा है जिन्होंने बंध्याकरण करवाया है।
.