SVG इण्डिया न्यूज डेस्क
सोनभद्र(अनपरा)। जनपद के अनपरा थाना क्षेत्र के डिबुलगंज में बीती रात हेरोइन तस्करों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। पुलिस उन्हें पकड़ने पहुंची थी। हमले में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दो हमलावरों को गिरफ्तार किया है। पांच अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही थी। हेरोइन बिक्री की सूचना पर बीती रात करीब साढ़े आठ बजे अनपरा थाने के एसआई सच्चिदानंद दास, हेड काॅन्स्टेबल अनिल कुमार के साथ डिबुलगंज पहुंचे थे। पुलिस ने जैसे ही एक तस्कर को पकड़ा तो वह शोर मचाने लगा। आवास सुनकर अन्य साथी व परिवार के सदस्य भी पहुंचे और पुलिस पर लाठी-डंडे व पत्थरों से हमला बोल दिया। हमले में हेड काॅन्स्टेबल अनिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पाकर अनपरा एसओ शिव प्रताप वर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घायल हेड काॅन्स्टेबल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। पिपरी सीओ अमित कुमार ने बताया कि एसआई की तहरीर पर सात नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना में शामिल रोहित भारती और रीना भारती को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
.