SVG इण्डिया न्यूज डेस्क
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-02/2025 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 व मु0अ0सं0-158/2024 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्तगण राहुल मौर्य पुत्र मुरलीधर मौर्य निवासी धौरहरा थाना करमा जनपद सोनभद्र उम्र करीब 22 वर्ष एवं कृष्णा केशरी उर्फ अजय केशरी पुत्र विरेन्द्र केशरी उर्फ विष्णू केशरी निवासी 16/65 वी0आई0पी0 रोड आर्य समाज चौराहा ओबरा पनारी थाना ओबरा जनपद सोनभद्र उम्र करीब 48 वर्ष को थाना राबर्ट्सगंज पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 02.01.2025 को 16/65 वी0आई0पी0 रोड आर्य समाज चौराहा ओबरा पनारी थाना ओबरा जनपद सोनभद्र से गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 आशुतोष कुमार राय प्रभारी चौकी हिन्दुआरी थाना रॉबर्ट्सगंज, हे0का संदीप यादव चौकी हिन्दुआरी, का0 देवेन्द्र कुमार चौकी हिन्दुआरी थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र शामिल रहे।
.