Breaking News
सर्राफा व्यवसायियों की गिरफ्तारी से नाराज सर्राफा दुकानदारों ने बोला हल्ला, किया चक्काजाम     |     जल्द हो सकती है पीएम मोदी एवं अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात     |     राम मंदिर की वर्षगांठ पर काशी में हुई भव्य गंगा आरती     |     
logo
Share on

SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

सोनभद्र। पिछले 24 घंटे में तापमान पांच डिग्री लुढ़क गया है। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह दो जनवरी को अब तक का सबसे कम तापमान है। इससे पहले वर्ष 1986 में इसी दिन न्यूनतम तापमान छह डिग्री दर्ज किया गया था। उधर, दिन का तापमान भी 18.2 डिग्री से आगे नहीं बढ़ पाया। सर्द हवाओं के आगे धूप भी बेअसर रही। हाड़कंपाती ठंड से लोग ठिठुरते नजर आए। दो दिनों से मौसम अचानक बदला है। बुधवार को दिन सबसे ठंडा रहा तो बृहस्पतिवार को रात ठंडी रही। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह ने बताया कि सुबह 3 से 4 के मध्य न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री तक पहुंच गया था। वहीं दिन में दोपहर 2 बजे के आसपास अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री रहा। इससे पहले 16 दिसंबर को इस सीजन का सबसे कम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया था, हालांकि तब दिन का तापमान 23 डिग्री से अधिक था। तापमान में गिरावट का असर रहा कि दोपहर में धूप के बावजूद लोग ठंड से ठिठुरते दिखे। स्वेटर, जैकेट, टोपी, जूता भी बेअसर साबित हो रहा था। गांवों में अलाव और नगरीय क्षेत्रों में रूम हीटर जलाकर लोग ठंड से राहत पाने की कोशिश में जुटे रहे।

Blog single photo

.




कार्यालय संपर्क सूत्र :

  डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव,
  9621139800



Top