Breaking News
सर्राफा व्यवसायियों की गिरफ्तारी से नाराज सर्राफा दुकानदारों ने बोला हल्ला, किया चक्काजाम     |     जल्द हो सकती है पीएम मोदी एवं अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात     |     राम मंदिर की वर्षगांठ पर काशी में हुई भव्य गंगा आरती     |     
logo
Share on

SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर भारत में महिला शिक्षा की ज्योति जला महिला सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त करने वाली महान समाज सेविका देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती पर शत-शत नमन किया गया और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। सगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने बताया कि महान समाज सेविका देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले का जन्म 3 जनवरी 1831 को हुआ था। इनके पिता का नाम खनदोजी नैवेसे और माता का नाम लक्ष्मीबाई था।

Blog single photo

सावित्रीबाई फुले एक भारतीय समाज सुधारक और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में सशक्त आवाज थी। उन्होंने महिलाओं और दलित समुदाय को मुक्ति दिलाने के लिए अथक प्रयास किया जिससे भारतीयों की कई पीढ़ियां प्रेरित हुई। संगोष्ठी को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी, अनिल प्रधान, जिला उपाध्यक्ष अशोक पटेल, त्रिपुरारी गौड़, नगर अध्यक्ष सरदार पारब्रह्म सिंह, दीपक केसरी, संतोष यादव, जितेंद्र उमर, शौर्य त्रिपाठी, मनोज यादव, गुड्डा खान के साथ दर्जनों कार्यकर्ताओं रहे।




कार्यालय संपर्क सूत्र :

  डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव,
  9621139800



Top