Breaking News
सर्राफा व्यवसायियों की गिरफ्तारी से नाराज सर्राफा दुकानदारों ने बोला हल्ला, किया चक्काजाम     |     जल्द हो सकती है पीएम मोदी एवं अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात     |     राम मंदिर की वर्षगांठ पर काशी में हुई भव्य गंगा आरती     |     
logo
Share on

संवाददाता रामबाबू

सोनभद्र(दुद्धी)। जनपद के दुद्धी तहसील के विन्ढमगंज थाना क्षेत्र के अंर्तगत ग्राम पंचायत घिवही से जंगल में चरने गई गाय द्वारा शिकारियों द्वारा बिछाए गए प्रतिबंधित गोले को खाने से गाय का जबड़ा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने का मामला प्रकाश में आया। बताया गया कि प्रमोद कुमार शर्मा की गाय प्रत्येक दिन की भांति 3 जनवरी शुक्रवार को जंगल में चारा चरने गई थी कि चारा चरने के दौरान जंगली जानवरों का शिकार के लिए शिकारियों ने जंगल में प्रतिबंधित गोले बिछाए रखा था, जिसकी जद में गाय आ गई और गोले को खा बैठी जिसे खाते ही गोला गाय की जबड़ा में बलास्ट कर गया और गाय का जबड़ा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ये घटना 3 जनवरी शुक्रवार शाम लगभग 6:30 बजे का बताया जा रहा है। गाय की जबड़ा क्षतिग्रस्त होने के बावजूद भी गाय अपने स्वामी के पास भाग कर आई। गाय की इस दशा को देखते ही प्रमोद कुमार शर्मा ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गाय की इस दशा को देख जल्द ही फरार शिकारियों का पकड़े जाने की बात कही और गाय स्वामी को थाने में लिखित प्रार्थना पत्र देने की बात कही, जिसके बाद गाय स्वामी ने बताया कि जंगल में शिकार करने आए शिकारियों को पिछले कई दिनों से देखा जा रहा था। वो गांव के अंतिम छोर जंगल किनारे मंडराते दिख रहे थे और धनुष बाण भी धारण किए हुए थे। वे जंगली जानवरों का शिकार के लिए आए थे। उनकी बिछाए गए गोले के चपेट में गाय आ गई। गाय की गोला खाने की घटना का भनक लगते ही गोला लगाने वाले मौके से फरार हो गए। प्रमोद कुमार शर्मा ने दोनों भाई शिकारियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और प्रशासन से ऐसे शिकारियों के प्रति कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

Blog single photo

.




कार्यालय संपर्क सूत्र :

  डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव,
  9621139800



Top