Breaking News
निजीकरण के खिलाफ जुनियर इंजिनियर संगठन ने किया विरोध प्रदर्शन     |     रोजगार मेलें में कुल 32 अभ्यर्थियों का चयन     |     सीएम को पत्र दे कर नगर में सिटी अस्पताल शुरू करवाने की अपील     |     
logo
Share on

SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

सोनभद्र(बीजपुर)। जनपद के बीजपुर थाना क्षेत्र के रिहंद जलाशय के इंटेकवेल में रविवार को एक युवक गिरकर डूब गया। उसकी तलाश की जा रही है। वह अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए गया था। गाजीपुर के सैदपुर निवासी 24 वर्षीय विनय सिंह पुत्र उपेन्द्र सिंह बीजपुर के एनटीपीसी परियोजना में कार्यरत कुबेर कम्पनी में कर्मचारी है। विनय रविवार को अपने साथियों के साथ पिकनिक मनाने रिहंद जलाशय किनारे इंटकबेल पर गया था। अज्ञात कारणों से वह रिहंद जलाशय में गिर गया। साथ में गए मित्रों ने देखा तो हड़कम्प मच गया। मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाविकों के जरिए उसे खोजने का प्रयास किया, लेकिन देर रात हो जाने के कारण वो जलाशय में नही मिला। सोमवार की सुबह पुलिस ने गोताखोरों की मदद से खोजने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन अभी तक वो नही मिल पाया।

Blog single photo

.




कार्यालय संपर्क सूत्र :

  डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव,
  9621139800



Top