Breaking News
लूट में शामिल पच्चीस हजार के इनामिया दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में हुए घायल     |     मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में एक दूजे के हुए 259 जोड़े     |     जगजीवन सिंह बने डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जगजीवन, महामंत्री प्रदीप कुमार बने     |     
logo
Share on

SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

सोनभद्र(सोनभद्र)। सिख पंथ के दसवें गुरु गुरुगोविंद सिंह की जयंती पर स्थानीय गुरुद्वारे में सर्वप्रथम विशाल लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें शामिल होकर सैकड़ो श्रद्धालुओं ने लंगर का प्रसाद चखा। ततपश्चात सायं 3 बजे नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कीर्तनमयी शोभायात्रा गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए पुन: गुरूद्वारे पर जाकर समाप्त हुई। शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह स्वागत किया गया। रास्ते में तमाम श्रद्धालुओं ने सबीलें लगाकर शोभायात्रा में शामिल लोगों को जलपान कराई और प्रसाद वितरण किया। शोभायात्रा के आगे सिख युवक गदका आदि करतब दिखा रहे थे। इसमें शामिल पंच प्यारे शोभायात्रा का आकर्षण का केंद्र रहे। गुरु गोविंद सिंह जयंती पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से विशाल कीर्तनमयी शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सिख सुमदाय के सैकड़ो महिला पुरुष और बच्चे शामिल हुए। शोभा यात्रा के आगे पंच प्यारों का दल चल रहा था। जो आकर्षण का केंद्र रहा। मिर्ज़ापुर से आये युवकों के एक समूह ने तरह तरह के करतब दिखाकर लोगों को हैरत में डाल दिया।

Blog single photo

महिलाएं शबद कीर्तन करती चल रही थीं। बच्चे गुरुवाणी गा रहे थे। शोभा यात्रा में भव्य तरीके से सजे वाहन शामिल थे। शोभायात्रा के बीच गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी भी शामिल थी। इसके पीछे रागी जत्थे शबद कीर्तन करते चल रहे थे। शोभायात्रा नगर के मुख्य बाजार से होते हुए प्रितनगर, स्टेशन रोड, मेन रोड होते हुए फिर गुरुद्वारे में जाकर समाप्त हुई। शोभायात्रा के लिए गुरुद्वारे को भव्य रूप से सजाया गया था। जगह-जगह शिविर लगाकर श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में गुरूद्वारा सिंह सभा चोपन अध्यक्ष के सरदार प्रेम सिंह , गुरूद्वारा इण्टर कालेज के प्रबंधक सतनाम सिंह, सत्यप्रकाश तिवारी,कवलजीत सिंह,बलविंदर सिंह,जितेंद्र सिंह,महताब सिंह,पतविन्दर सिंह,जीतू सिंह,अजीत सिंह,प्रदीप अग्रवाल,अशोक सिंघल, अनील, मयंक सिंह, दलबीर सिंह, अमन,अनीश अहमद,रमेश सोनी, विवेक यादव सहित गुरूद्वारा इंटर कॉलेज के स्काऊट के बच्चे आदि लोग उपस्थित रहे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया व अपराध निरीक्षक इरफान अली अपने पूरे दल-बल के साथ मुस्तैद रहे।

Blog single photo

.




कार्यालय संपर्क सूत्र :

  डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव,
  9621139800



Top