Breaking News
सर्राफा व्यवसायियों की गिरफ्तारी से नाराज सर्राफा दुकानदारों ने बोला हल्ला, किया चक्काजाम     |     जल्द हो सकती है पीएम मोदी एवं अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात     |     राम मंदिर की वर्षगांठ पर काशी में हुई भव्य गंगा आरती     |     
logo
Share on

संवाददाता अजीत सिंह

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश जिला सोनभद्र रेणुकूट की रहने वाली निशा सिंह एक ऐसी महिला हैं, जिन्होंने अपने संकल्प और दृढ़ता से न केवल अपने जीवन को बल्कि अपने समुदाय के जीवन को भी बदल दिया है। निशा सिंह का मानना है कि संघर्ष जीवन का एक अभिन्न हिस्सा है और इससे हम मजबूत बनते हैं। उन्होंने कहा, रात नहीं ख्वाब बदलता है, मंजिल नहीं कारवाँ बदलता है, जज्बा रखो जीतने का क्यूंकि, किस्मत बदले न बदले, पर वक्त जरूर बदलता है। निशा सिंह एक संघर्षशील महिला हैं, जो अपने पति के आदर्शों को आगे बढ़ा रही हैं। इन दिनों क्षेत्र में मानवता की मिसाल पेश कर रही है। रेणुकूट क्षेत्र में गरीबों के बीच गर्म कंबल वितरित कर सर्दी के मौसम में राहत पहुंचाई है।उन्होंने अपने क्षेत्र में रहने वाले लोगों के जीवन में नई उम्मीद जगाई है।रेणुकूट की निशा सिंह और उनकी टीम पिछले कुछ वर्षों से क्षेत्र में मानवता की मिसाल पेश कर रही है। चाहे कोई गरीब हो, बीमार हो या किसी मुसीबत में फंसा हो, निशा सिंह की टीम हमेशा उनके साथ खड़ी रहती है।निशा सिंह की टीम ने कई सराहनीय कार्य किए हैं,जैसे कि गरीबों को कपड़े, कंबल और भोजन वितरण,बीमारों की मदद करना,बेसहारा लोगों को आश्रय देना,पागल लोगों की देखभाल करना,दुर्घटना पीड़ितों की मदद करना रेणुकूट के आसपास 30 किलोमीटर के दायरे में कोई दुर्घटना होती है तो निशा सिंह की टीम तुरंत मौके पर पहुंचती है।और घायलों को अपनी गाड़ियों में बैठाकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाते हैं और मरीज को खून की कमी हो तो निशा सिंह की टीम खून भी दान कर करती है।

Blog single photo

👉आईए बात करते हैं मजदूर क्रांतिकारी नेता डब्लू सिंह संघर्ष से सफलता की ओर- समाज सेवक डब्लू सिंह का मानना है कि जीवन एक संघर्ष है और इस संघर्ष में ही सफलता छिपी होती है।उन्होंने कहा, सभी लोगों का साथ लेकर और उनका विश्वास जीतकर ही जनता की सेवा की जा सकती है।यह विश्वास ही एक ऐसा हथियार है जो किसी भी मुश्किल परिस्थिति में काम आ सकता है। डब्लू सिंह ने अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। उन्होंने बताया कि कैसे संघर्ष करके अपनी सफलता हासिल की। उन्होंने कहा, जब-जब जग उस पर हंसा है, तब-तब उसी ने इतिहास रचता है। डब्लू सिंह का कहना है कि अनेक विद्वानों ने जीवन को इस रूप में देखा या जिया है कि जीवन एक संघर्ष है। संघर्ष-हीन जीवन मृत्यु का पर्याय है। संघर्ष वह अज्ञात शक्ति है जो व्यक्ति को निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।संघर्ष में आदमी अकेला होता है, सफलता में दुनिया उसके साथ होती है।

Blog single photo

.




कार्यालय संपर्क सूत्र :

  डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव,
  9621139800



Top