Breaking News
लूट में शामिल पच्चीस हजार के इनामिया दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में हुए घायल     |     मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में एक दूजे के हुए 259 जोड़े     |     जगजीवन सिंह बने डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जगजीवन, महामंत्री प्रदीप कुमार बने     |     
logo
Share on

SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

सोनभद्र। जिले में धान क्रय केंद्रों की दुर्व्यवस्था और किसानों की समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्रों पर बोरे की कमी, पानी और छाया जैसी बुनियादी सुविधाओं के अभाव पर शासन-प्रशासन को घेरते हुए ज्ञापन सौंपा। जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि जिले के कई हाट शाखा धान क्रय केंद्र बोरे के अभाव में बंद पड़े हैं, जिससे किसान परेशान हैं। आरोप लगाया कि बिचौलियों के माध्यम से किसानों का शोषण किया जा रहा है और प्रशासन इस ओर से आंखें मूंदे बैठा है। केंद्रों पर पानी और छाया जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हैं, जिससे किसान ठंड में आंदोलन करने को मजबूर हो रहे हैं। पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी और सुरेश अग्रहरी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों की समस्याओं की अनदेखी कर रही है। ठंड के इस मौसम में भी किसानों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं, जिससे उनकी परेशानियां बढ़ गई हैं। राजकुमार पटेल और सीता राम ने कहा कि आज किसान और नौजवान दोनों ही सरकार की नीतियों से त्रस्त हैं। सपा कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से तुरंत धान क्रय केंद्रों पर सुविधाओं को बहाल करने और किसानों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने की मांग की। यह चेतावनी दी गई कि अगर जल्द ही स्थिति नहीं सुधरी, तो समाजवादी पार्टी बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी। प्रदर्शन में लालचंद कोल, जुनैद अंसारी, गोपाल गुप्ता, दीपक यादव, राजेश भारती, संजय धांगर आदि मौजूद रहे।

Blog single photo

.




कार्यालय संपर्क सूत्र :

  डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव,
  9621139800



Top