Breaking News
लूट में शामिल पच्चीस हजार के इनामिया दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में हुए घायल     |     मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में एक दूजे के हुए 259 जोड़े     |     जगजीवन सिंह बने डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जगजीवन, महामंत्री प्रदीप कुमार बने     |     
logo
Share on

SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

सोनभद्र। भाजपा का नया जिलाध्यक्ष बनने के लिए 28 लोगों ने दावेदारी पेश की है। इसमें कुछ वर्तमान कमेटी के पदाधिकारी हैं तो कई विभिन्न प्रकोष्ठों और मोर्चा में प्रमुख पदों पर रह चुके हैं। नामांकन के साथ ही समीकरण साधने की कवायद भी तेज हो गई है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। संगठन में व्यापक फेरबदल होने हैं। मंडल अध्यक्षों और जिला कार्यसमिति सदस्यों के चयन के बाद अब जिला इकाई के अध्यक्ष का चुनाव होना है। पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता और लगातार दो बार सक्रिय सदस्य रहने वाले को ही जिलाध्यक्ष बनाया जाना है। बुधवार को इसके लिए पार्टी कार्यालय पर जिला प्रभारी सहित अन्य पर्यवेक्षकों की देखरेख में नामांकन कराया गया। इसमें 28 लोगों ने दावेदारी पेश की। लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी ने कई जिलों के अध्यक्ष को कार्यकाल पूरा होने से पहले ही बदल दिया था। अजीत चौबे को हटाकर नंदलाल गुप्ता को जिलाध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई थी। अब कार्यकाल पूरा होने पर नए सिरे से जिलाध्यक्ष का चयन हो रहा है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक दावेदारों की सूची प्रदेश मुख्यालय को भेजी जाएगी। वहीं से नए अध्यक्ष के नाम का शीघ्र ही एलान होगा। प्रमुख नामों में मौजूदा जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश दुबे, जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद, अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष व सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, जिला मंत्री संतोष शुक्ला, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विशाल पांडेय, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष यादवेंद्र दत्त द्विवेदी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल के अलावा सुशील चतुर्वेदी, इं.रमेश पटेल, कुसुम शर्मा, रंजना सिंह, दयाशंकर पांडेय, शारदा खरवार, कैलाश बैसवार आदि नाम शामिल हैं।

Blog single photo

.




कार्यालय संपर्क सूत्र :

  डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव,
  9621139800



Top