SVG इण्डिया न्यूज डेस्क
सोनभद्र। पुण्यस्लोका देवी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी समारोह के निमित्त राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शुक्रवार को नगर के राम जानकी मंदिर से शोभा यात्रा का आयोजन किया गया था, जिसमें नगर के सम्मानित लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे नगर में श्री राम जय राम जय जय राम एवं माता अहिल्या बाई की जय घोष के साथ नगर के माता एवं बहनों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए शोभा यात्रा में सम्मिलित हुई। शोभायात्रा नगर के में मार्केट से होते हुए बरौली चौराहा होते हुए सिविल लाइन रोड पर स्थित वीरेश्वर महादेव मंदिर पर शोभा यात्रा का समापन हुआ। स्त्री शताब्दी कार्यक्रम के निमित्त माता अहिल्याबाई का 300वा वर्ष पूरे देश में मनाया जा रहा है। आज शोभा यात्रा के माध्यम से लोगों ने पूरे नगर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई एवं 11 जनवरी को स्वामी विवेकानंद परीक्षा गृह में माता अहिल्याबाई की जयंती समारोह का कार्यक्रम रखा गया है। इस शोभायात्रा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक उपेंद्र, संतोष, महेश, विजय, आनंद, बृजेश, नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, बलराम सोनी, अनुपम तिवारी, कृष्ण मुरारी गुप्ता, पुष्पा सिंह, गुड़िया त्रिपाठी, रितु अग्रहरि, अमन वर्मा, धर्मवीर त्यागी उपस्थित रहे।
.