Breaking News
मड़हे में आग तापते समय वृद्ध महिला की झुलसकर मौत     |     आर्केस्ट्रा बुक करने गए दो युवकों की भीषण सड़क हादसे में मौत     |     वार्षिक उत्सव विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

सोनभद्र। जनपद के अनपरा क्षेत्र में एक टायर पंचर की दुकान में संदिग्ध हालात में आग लगने से भारी नुकसान हो गया। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा लाखों रुपये का टायर, अन्य सामान और गृहस्थी का सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। राहत की बात यह रही कि दुकान के भीतर सो रहे दुकानदार और उसका परिवार समय रहते बाहर निकल आया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

घटना अनपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत वाराणसी–शक्तिनगर राज्य मार्ग पर कुसुम पेट्रोल पंप के पास स्थित कलाम टायर पंचर की दुकान में बीती रात करीब 2 बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक दुकान से धुआं निकलता दिखाई दिया और कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते दुकान में रखा सारा सामान धू-धू कर जलने लगा। सूचना मिलने पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अनपरा थाना प्रभारी के अनुसार आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।





Top