SVG इण्डिया न्यूज रूम
सोनभद्र। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के तहत बड़ी कार्रवाई की तैयारी है। जिले में 2 लाख 51 हजार से अधिक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाएंगे। वहीं 83,320 मतदाताओं की अब तक मैपिंग नहीं हो पाई है, जिन्हें नोटिस जारी कर साक्ष्य प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। तय समय तक साक्ष्य न देने पर इनके नाम भी सूची से काटे जाएंगे। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जागरूक पटेल के अनुसार इन मतदाताओं को 31 दिसंबर तक दस्तावेज जमा करना अनिवार्य है। बीएलओ घर-घर जाकर नोटिस का तामिला करा रहे हैं, और घर पर कोई न मिलने की स्थिति में पड़ोसियों के हस्ताक्षर लेकर रिपोर्ट भेजी जा रही है। एसआईआर के तहत जिले के कुल 14,05,078 मतदाताओं में से 11,53,760 का डिजिटलीकरण पूरा हो चुका है। अब तक 2,51,319 नाम हटाए जा चुके हैं, जिनमें स्थानांतरित, मृत और लापता मतदाता शामिल हैं। यह प्रक्रिया मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन करने के उद्देश्य से जारी है।