Breaking News
मड़हे में आग तापते समय वृद्ध महिला की झुलसकर मौत     |     आर्केस्ट्रा बुक करने गए दो युवकों की भीषण सड़क हादसे में मौत     |     वार्षिक उत्सव विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया     |     
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

विंढमगंज,सोनभद्र। जनपद के विकासखंड दुद्धी अंतर्गत घिवही ग्राम पंचायत में स्थित अति प्राचीन शिव मंदिर के प्रांगण में मानव जीवन के 16 संस्कारों के विधिवत संपादन हेतु कर्मकांडी तैयार करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक अखिल भारतीय यादव महासभा के जिला अध्यक्ष जगत नारायण यादव के आह्वान पर आयोजित हुई, जो लगभग तीन घंटे तक चली। बैठक के दौरान 10 लोगों को पंचांग प्रदान कर कर्मकांड करने का संकल्प दिलाया गया। साथ ही समाज के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए नशा उन्मूलन, दहेज प्रथा समाप्ति, शिक्षा के विस्तार और जातिगत बंधनों को तोड़ने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।



Blog single photo


इस अवसर पर गायत्री परिवार, आर्य समाज, शिव शिष्य तथा बौद्ध धर्म से जुड़े पुरोहितों की भी उपस्थिति रही, जिन्होंने कर्मकांडी तैयार करने को लेकर अपने विचार साझा किए। बैठक को अशोक कुमार यादव, अनूप यादव, शिवकुमार सिंह, राम लगन यादव, प्रेमचंद गुप्ता, जगत नारायण यादव, विजय कुमार, ओमप्रकाश, सिकंदर प्रसाद कनौजिया, अविनाश यादव और गौरी शंकर कुशवाहा सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता गायत्री परिवार के हुलास प्रसाद यादव ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में शिव भजन आर्य समाज के कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन अरविंद कुमार यादव ने किया। बैठक में आसपास के गांवों से सैकड़ों ग्रामीणों की सहभागिता रही, जिससे कार्यक्रम का प्रभाव और उद्देश्य दोनों व्यापक रूप से सामने आए।




Top