शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट
सोनभद्र। समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गोंड ने जनपद के उम्भा, घोरावल में स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय (बालक/बालिका) के निर्माणाधीन भवन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और निर्धारित समय-सीमा का गहन आकलन किया।
राज्यमंत्री ने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित करने, समयबद्ध पूर्णता और मानकों के सख़्त अनुपालन के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालय भवन का निर्माण विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर उच्च स्तर पर पूरा किया जाए, ताकि शिक्षा के लिए बेहतर और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध हो सके।
.