Breaking News
मड़हे में आग तापते समय वृद्ध महिला की झुलसकर मौत     |     आर्केस्ट्रा बुक करने गए दो युवकों की भीषण सड़क हादसे में मौत     |     वार्षिक उत्सव विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया     |     
Share on

  यशस्वी कन्नौजिया संवाददाता

चोपन(सोनभद्र)। क्षेत्र के जुगैल थाना अंतर्गत कुरछा गांव से 14 वर्षीय किशोरी 22 दिसंबर से लापता है। सात दिन बीतने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका है, जिससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। किशोरी की मां के अनुसार 21 दिसंबर की रात बेटी उनके साथ ही सोई थी। सुबह करीब 5 बजे उठने पर वह घर में नहीं मिली। इसके बाद रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी तलाश की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। उसी दिन 112 पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी गई, जिसके बाद जुगैल थाने में लिखित शिकायत दी गई। परिजनों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। मां का कहना है कि थाने जाने पर हर बार यही कहा जाता है कि कार्रवाई चल रही है और लड़की जल्द मिल जाएगी, लेकिन अब तक कोई परिणाम सामने नहीं आया है। उन्होंने एक युवक समेत कुछ लोगों पर किशोरी को गायब करने का आरोप लगाते हुए कड़ी पूछताछ की मांग की है। ग्राम प्रधान नंदलाल अग्रहरि ने भी नाबालिग किशोरी के लापता होने की पुष्टि करते हुए प्रशासन से जल्द से जल्द उसे सुरक्षित बरामद करने की मांग की है।





Top