अनिल कुशवाहा संवाददाता
सोनभद्र। जनपद में अत्यधिक ठंड और बढ़ती गलन को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय विद्यालयों के छात्रों का 29 दिसंबर को अवकाश रहेगा। यह आदेश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय द्वारा जारी किया गया है। हालांकि उत्तरप्रदेश सरकार ने कक्षा 12 तक के स्कूलों में 1 जनवरी तक का अवकाश घोषित कर दिया है। अतः कक्षा 8 तक के स्कूल पढ़ाई हेतु अब शीतकालीन अवकाश के बाद खुलेगे