मंजय वर्मा की रिपोर्ट
मिर्जापुर। दिनांक 27.12.2025 को थाना को0देहात पीआरवी-112 को ग्राम अर्जनुपुर में एक मानसिक रुप से अस्वस्थ महिला के मिलने कि सूचना पर पीआरवी द्वारा मौके पर पहुंच कर महिला को लाकर थाना को0देहात पर सुपुर्द किया गया। "सोमेन बर्मा" वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना को0देहात की मिशन शक्ति टीम द्वारा महिला से जानकारी की गयी तो महिला द्वारा अपना नाम रेखा, पिताजी का नाम बिनेश्वर ठाकुर एवं पता थाना-एकमा, जिला छपरा, राज्य बिहार बताया गया । जिसके आधार पर थाना को0देहात मिशन शक्ति टीम द्वारा सोशल मीडिया व्हाट्सएप के माध्यम महिला उपरोक्त के परिजन से सम्पर्क स्थापित किया गया । परिजनों द्वारा महिला कि मानसिक स्थिति ठीक न होने एवं उपचाराधीन होने की बात बताते हुए यह भी बताया गया कि वह अपने घर से दिनांकः15.11.2025 को बिना किसी को बताये कहीं निकल गयी थी, काफी खोजबीन के उपरान्त नहीं मिलने पर परिजन द्वारा दिनांकः16.11.2025 को थाना दरौंदा जनपद छपरा, बिहार में गुमशुदगी दर्ज करायी गयी थी । थाना को0देहात मिशन शक्ति टीम द्वारा पुष्टि करने के पश्चात परिजन को बुलाकर महिला को सुपुर्द किया गया, जो उसे अपने साथ लेकर अपने गृह स्थान को रवाना हुए । परिवार जन द्वारा महिला को सकुशल पाकर मीरजापुर पुलिस अधिकारीगण एवं को0देहात मिशन शक्ति टीम का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया गया ।
थाना को0देहात मिशन शक्ति टीम
उपनिरीक्षक भरत लाल पाण्डेय, सहायक प्रभारी मिशन शक्ति टीम, थाना को0देहात, मीरजापुर ।
महिला आरक्षी अम्बिका कुमारी, मंशा कुमार व आरक्षी कर्ण अकेला कुमार ।