Breaking News
मड़हे में आग तापते समय वृद्ध महिला की झुलसकर मौत     |     आर्केस्ट्रा बुक करने गए दो युवकों की भीषण सड़क हादसे में मौत     |     वार्षिक उत्सव विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

सोनभद्र। जनपद में शीतलहर और घने कोहरे को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त एवं राजकीय विद्यालयों में 29.12.2025 से 01.01.2026 तक छात्रों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। इसी अवधि में आंगनबाड़ी केंद्रों में भी बच्चों के लिए अवकाश रहेगा। हालांकि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), डीबीटी, यू-डायस, ऑनलाइन प्रशिक्षण एवं अन्य विभागीय कार्यों के लिए शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक 29.12.2025 व 30.12.2025 को प्रातः 10:00 बजे से 03:00 बजे तक विद्यालयों में उपस्थित रहेंगे। यह आदेश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय द्वारा जारी किया गया है।





Top