Breaking News
मड़हे में आग तापते समय वृद्ध महिला की झुलसकर मौत     |     आर्केस्ट्रा बुक करने गए दो युवकों की भीषण सड़क हादसे में मौत     |     वार्षिक उत्सव विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

दुद्धी(सोनभद्र)। जनपद दुद्धी में प्रस्तावित क्षेत्र पंचायत बैठक से पहले प्रधान संघ से जुड़े ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक क्षेत्र के मेदनीखाड़ गांव के सेक्रेट्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। गांव में कराए गए विकास कार्यों का भुगतान लंबित रहने से नाराज प्रधान धरने पर बैठ गए और नारेबाजी कर विरोध जताया।धरना दे रहे प्रधानों का कहना था कि मेदनीखाड़ गांव में निर्मित सांस्कृतिक मंच के कार्यों का भुगतान अब तक नहीं किया गया है, जिससे ग्राम पंचायत के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। प्रधानों ने मांग की कि लंबित भुगतान शीघ्र कराया जाए। धरने में प्रधान संघ अध्यक्ष गूंजा कुशवाहा सहित जगत नारायण, सीता जायसवाल, अब्दुला अंसारी, गरीबा पाल, संजय कुमार, कलावती देवी समेत कई ग्राम प्रधान मौजूद रहे।





Top