Breaking News
मड़हे में आग तापते समय वृद्ध महिला की झुलसकर मौत     |     आर्केस्ट्रा बुक करने गए दो युवकों की भीषण सड़क हादसे में मौत     |     वार्षिक उत्सव विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया     |     
Share on

  यशस्वी कन्नौजिया संवाददाता

सोनभद्र। जनपद के चोपन क्षेत्र कुरूहल गांव में बीती रात अंधविश्वास के चलते एक व्यक्ति ने अपने ही बड़े भाई और भाभी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले सीएचसी चोपन ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार कुरूहल गांव निवासी रामदुलारे गोड़ के पुत्र जगदीश गोड़ के बेटे की कुछ दिन पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। रामदुलारे इस मौत के लिए भूत-प्रेत और टोना-टोटका को जिम्मेदार मान रहा था और उसे शक था कि इसके पीछे उसके बड़े भाई और भाभी का हाथ है। इसी अंधविश्वास के चलते देर शाम उसने धारदार हथियार से हमला कर दिया।

हमले में घायल हुए लोगों की पहचान छोटेलाल पुत्र राम सहाय और बदनिया पत्नी रामजीवन के रूप में हुई है। सीएचसी में तैनात डॉक्टर आकाश के अनुसार छोटेलाल की पीठ के दाहिने हिस्से और बदनिया की पीठ के बाएं हिस्से में गहरे घाव हैं। बेहतर इलाज के लिए दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया है। सूचना मिलते ही चोपन पुलिस अस्पताल पहुंची और घायलों से जानकारी जुटाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।





Top