Breaking News
मड़हे में आग तापते समय वृद्ध महिला की झुलसकर मौत     |     आर्केस्ट्रा बुक करने गए दो युवकों की भीषण सड़क हादसे में मौत     |     वार्षिक उत्सव विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

बभनी(सोनभद्र)। सरकार द्वारा संचालित बिजली बिल राहत योजना के प्रथम चरण के लिए अब मात्र दो दिन ही बचे हैं। इस सीमित समय को देखते हुए क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे योजना से जुड़कर ओटीएस के माध्यम से अपने लंबित बिजली बिलों का निस्तारण कराएं और अधिकतम बिल माफी का लाभ उठाएं। अवर अभियंता बभनी महेश कुमार ने बताया कि समय-सीमा के भीतर पंजीकरण कराने पर ही उपभोक्ताओं को योजना का पूरा लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कनेक्शनधारियों से आग्रह किया कि बिजली से जुड़ी किसी भी समस्या के समाधान के लिए निर्धारित अवधि में ओटीएस पंजीकरण अवश्य कराएं।

उन्होंने यह भी बताया कि उपभोक्ताओं तक योजना की जानकारी पहुंचाने के लिए डोर-टू-डोर संपर्क किया जा रहा है। साथ ही सभी बिजली कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे क्षेत्र के प्रत्येक उपभोक्ता से संपर्क कर पंजीकरण में सहयोग करें, ताकि सरकार की मंशा के अनुरूप अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें। अवर अभियंता ने स्पष्ट किया कि दूसरे चरण में राहत अपेक्षाकृत कम मिलेगी, इसलिए प्रथम चरण में ही योजना का लाभ लेना उपभोक्ताओं के हित मे है।





Top