Breaking News
मड़हे में आग तापते समय वृद्ध महिला की झुलसकर मौत     |     आर्केस्ट्रा बुक करने गए दो युवकों की भीषण सड़क हादसे में मौत     |     वार्षिक उत्सव विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

सोनभद्र। जनपद में जनसुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना पिपरी पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए गुमशुदा युवती को सकुशल खोज निकालने में सफलता प्राप्त की है।

जानकारी के अनुसार नताशा पुत्री प्रभु राम, उम्र लगभग 24 वर्ष, निवासी स्टाफ क्वार्टर धोबिया टंकी, विश्वकर्मा नगर, रेणुकूट, थाना पिपरी, दिनांक 15.11.2025 को बिना बताए घर से चली गई थी। इस संबंध में थाना पिपरी में गुमशुदगी दर्ज की गई थी।

लगातार प्रयास, तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण और प्राप्त सूचनाओं के आधार पर थाना पिपरी पुलिस ने दिनांक 30.12.2025 को युवती को जनपद आगरा से सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद युवती को सुरक्षित रूप से परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया, जिससे परिवार को बड़ी राहत मिली।





Top