Breaking News
मड़हे में आग तापते समय वृद्ध महिला की झुलसकर मौत     |     आर्केस्ट्रा बुक करने गए दो युवकों की भीषण सड़क हादसे में मौत     |     वार्षिक उत्सव विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया     |     
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

विंढमगंज(सोनभद्र) के थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरा पंचायत में जय श्री फाउंडेशन की ओर से गरीब और असहाय लोगों के बीच 250 कंबलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय जय श्री प्रसाद गुप्ता के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर की गई। कंबल वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विंढमगंज थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह रहे। उनके हाथों जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने फाउंडेशन की सामाजिक पहल की सराहना की। फाउंडेशन के अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता ने कहा कि यह संस्था उनके पिता और प्रेरणा स्रोत स्व. जय श्री प्रसाद गुप्ता (जयश्री गुरुजी) के विचारों और सपनों पर आधारित है। उन्होंने बताया कि शिक्षा, सेवा और संस्कार को जीवन का आधार मानकर ही सशक्त समाज का निर्माण संभव है। फाउंडेशन शिक्षा के विस्तार के साथ महिला सशक्तिकरण, सामाजिक एकता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्रों में भी लगातार कार्य करेगा।


Blog single photo


उन्होंने यह भी कहा कि संस्था का लक्ष्य है कि कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, कोई परिवार ठंड से न जूझे और समाज का कोई वर्ग अवसर व सम्मान से दूर न रहे। शिक्षा, सेवा और संस्कार को ही संस्था की सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए उन्होंने इसे भविष्य की मजबूत नींव बताया। कार्यक्रम में फाउंडेशन के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे, जिनमें सचिव राकेश कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष आकांक्षा प्रिया, उपाध्यक्ष सौरभ गुप्ता, सहायक सचिव प्रेमचंद गुप्ता, उप कोषाध्यक्ष प्रतीक कुमार, संगठन मंत्री विवेक तिवारी, फाइनेंस ऑडिटर सहलाकर सुनील कुमार गुप्ता और विधिक सहलाकर देवेश मोहन शामिल रहे।




Top