Breaking News
मड़हे में आग तापते समय वृद्ध महिला की झुलसकर मौत     |     आर्केस्ट्रा बुक करने गए दो युवकों की भीषण सड़क हादसे में मौत     |     वार्षिक उत्सव विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

घोरावल(सोनभद्र)। क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय ने थाना घोरावल का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का विस्तृत आकलन किया। निरीक्षण के दौरान थाने के अभिलेख, मालखाना, शस्त्रागार, अभिरक्षा व्यवस्था, सीसीटीएनएस, लंबित व प्रचलित विवेचनाओं की स्थिति, कार्यालय कक्ष, भोजनालय तथा थाना परिसर की स्वच्छता का सूक्ष्म परीक्षण किया गया।

निरीक्षण के बाद थाना प्रभारी सहित उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनोन्मुखी बनाने के निर्देश दिए गए। अभिलेखों का अद्यतन संधारण, विवेचनाओं का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा आमजन के साथ संवेदनशील और सहयोगात्मक व्यवहार पर विशेष जोर दिया गया।


Blog single photo


इस अवसर पर मिशन शक्ति अभियान की भी समीक्षा की गई। महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से जुड़े कार्यक्रमों को और सुदृढ़ करने, महिलाओं की चौपाल व जनजागरूकता गतिविधियों के माध्यम से अधिकारों, सुरक्षा उपायों और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी व्यापक रूप से पहुंचाने के निर्देश दिए गए। मिशन शक्ति केंद्र पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, निष्पक्ष और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई के आदेश भी दिए गए।

Blog single photo

.




Top