Breaking News
मड़हे में आग तापते समय वृद्ध महिला की झुलसकर मौत     |     आर्केस्ट्रा बुक करने गए दो युवकों की भीषण सड़क हादसे में मौत     |     वार्षिक उत्सव विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

♦️ 33 केवी कनहर फीडर और 11 केवी झारो फीडर पर शटडाउन लिया जाएगा।

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से निर्माणाधीन 132 केवी पिपरी–सोननगर लाइन के अंतर्गत स्ट्रिंगिंग कार्य किया जाना प्रस्तावित है। इस कार्य को सुरक्षित रूप से पूर्ण कराने के लिए पिपरी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। उपखंड अधिकारी, विद्युत पारेषण उपखंड द्वितीय पिपरी की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 33 केवी कनहर फीडर और 11 केवी झारो फीडर पर शटडाउन लिया जाएगा। यह शटडाउन 02 जनवरी से 03 जनवरी तक प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक प्रभावी रहेगा। विद्युत विभाग ने संबंधित वितरण खंड से अनुरोध किया है कि निर्धारित अवधि में आवश्यक समन्वय करते हुए शटडाउन उपलब्ध कराया जाए, ताकि निर्माण कार्य समय पर और सुरक्षित ढंग से पूरा किया जा सके। विभाग ने उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए सहयोग की अपील की है।


Blog single photo

.




Top