Breaking News
मड़हे में आग तापते समय वृद्ध महिला की झुलसकर मौत     |     आर्केस्ट्रा बुक करने गए दो युवकों की भीषण सड़क हादसे में मौत     |     वार्षिक उत्सव विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया     |     
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

सोनभद्र। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी बीएन सिंह की अध्यक्षता में बिल लिपिक राम गिरी के सेवा निवृत्त होने पर भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिलाधिकारी ने उनके कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने शासकीय दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ किया तथा कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति देयों का समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित किया। उन्होंने कहा कि सेवा निवृत्ति शासकीय जीवन की स्वाभाविक प्रक्रिया है, किंतु विदाई का क्षण सदैव भावुक कर देने वाला होता है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वागीश कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रमेश चन्द्र सहित अन्य अधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। जिलाधिकारी ने अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं माल्यार्पण कर राम गिरी को सम्मानित करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में कलेक्ट्रेट के अधिकारी व कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम का संचालन सुरेश पाठक ने किया।





Top