Breaking News
मड़हे में आग तापते समय वृद्ध महिला की झुलसकर मौत     |     आर्केस्ट्रा बुक करने गए दो युवकों की भीषण सड़क हादसे में मौत     |     वार्षिक उत्सव विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया     |     
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

सोनभद्र। सहायक पर्यटन अधिकारी राजेश भारती ने बताया कि जनपद सोनभद्र में आने वाले भारतीय एवं विदेशी पर्यटकों तथा श्रद्धालुओं को सूचना व सहायता उपलब्ध कराने तथा स्थानीय लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से लोकल लेवल टूरिस्ट गाइड का प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण सोनभद्र की ऐतिहासिक धरोहरों, किलों, प्राकृतिक स्थलों, धार्मिक स्थलों एवं इको-टूरिज्म क्षेत्रों में पर्यटकों के मार्गदर्शन के लिए दिया जाएगा। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 05 जनवरी 2026 सायं 05 बजे तक निर्धारित है, जबकि आवेदकों की स्क्रीनिंग 06 जनवरी 2026 को अपरान्ह 02 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार, सोनभद्र में होगी। आवेदन जिला सूचना कार्यालय कक्ष संख्या-32 कलेक्ट्रेट सोनभद्र में जमा किए जाएंगे। प्रशिक्षण इंडियन बैंक ग्रामीण प्रशिक्षण संस्थान (आर-सेटी) लोढ़ी, सोनभद्र में 10 दिवस की अवधि के लिए 07 जनवरी 2026 से प्रातः 10 बजे से सायं 05 बजे तक निःशुल्क आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रशिक्षणार्थियों के ठहरने एवं भोजन की भी निःशुल्क व्यवस्था रहेगी। यह प्रशिक्षण जनपद सोनभद्र के निवासी, होटल व्यवसायी, टूर-ट्रैवल्स ऑपरेटर, शोधार्थी, पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोग एवं विद्यार्थी, जिनकी आयु 18 से 50 वर्ष के मध्य है, उनके लिए उपलब्ध रहेगा।





Top