Breaking News
मड़हे में आग तापते समय वृद्ध महिला की झुलसकर मौत     |     आर्केस्ट्रा बुक करने गए दो युवकों की भीषण सड़क हादसे में मौत     |     वार्षिक उत्सव विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

सोनभद्र/बीजपुर। एनटीपीसी रिहंद परियोजना के प्रशासनिक भवन एवं सर्विस बिल्डिंग स्टेज–1 में नूतन वर्ष 2026 का स्वागत हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर केक काटकर नव वर्ष का अभिनंदन किया गया, जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने सहभागिता की। परियोजना प्रमुख (रिहंद) अनिल श्रीवास्तव ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्ष 2025 एनटीपीसी रिहंद स्टेशन के लिए उपलब्धियों से भरा रहा। सभी के सामूहिक प्रयासों से परियोजना ने निरंतर प्रगति की है, जो टीमवर्क और समर्पण का परिणाम है।


Blog single photo

अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि परंपरागत विद्युत उत्पादन के साथ-साथ एनटीपीसी हरित एवं नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। वर्ष 2030 तक 60 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसे हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में त्रिवेणी एवं कल्याण केंद्र में भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ नव वर्ष का स्वागत किया गया। इन कार्यक्रमों में कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर नूतन वर्ष का उल्लासपूर्ण स्वागत किया।




Top