Breaking News
मड़हे में आग तापते समय वृद्ध महिला की झुलसकर मौत     |     आर्केस्ट्रा बुक करने गए दो युवकों की भीषण सड़क हादसे में मौत     |     वार्षिक उत्सव विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

सोनभद्र। नव वर्ष के पहले दिन जनपद पुलिस ने एक अहम निर्णय लेते हुए 20 हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी बंद कर दी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि जिन व्यक्तियों ने बीते कई वर्षों से किसी भी आपराधिक गतिविधि से दूरी बनाए रखी, उम्रदराज़ हो चुके हैं और समाज की मुख्यधारा से जुड़कर सामान्य जीवन व्यतीत कर रहे हैं, उनकी निगरानी समाप्त की गई है।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय उनके आचरण, सामाजिक व्यवहार और लंबे समय से अपराधमुक्त जीवन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। वहीं, कबरी निवासी हिस्ट्रीशीटर रामसजीवन, जो थाना पन्नूगंज क्षेत्र का रहने वाला है और वर्तमान में जमानत पर रिहा है, उसकी निगरानी फिलहाल जारी रहेगी।

पुलिस का मानना है कि इस कदम से सुधार की दिशा में आगे बढ़ चुके लोगों को समाज में सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिलेगा, वहीं सक्रिय अपराधियों पर निगरानी और सख्ती पूर्ववत जारी रहेगी।





Top