Breaking News
मड़हे में आग तापते समय वृद्ध महिला की झुलसकर मौत     |     आर्केस्ट्रा बुक करने गए दो युवकों की भीषण सड़क हादसे में मौत     |     वार्षिक उत्सव विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

50–70 युवाओं ने लिया शीतकालीन प्रशिक्षण, शारीरिक-बौद्धिक सत्रों से मिला मार्गदर्शन

बभनी(सोनभद्र)। बभनी थाना क्षेत्र के चक-चपकी स्थित कारीडार सेवा कुंज आश्रम में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा आयोजित प्रांतीय शीतकालीन दो दिवसीय शौर्य प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया। प्रशिक्षण में जिले भर से लगभग 50 से 70 युवाओं ने सहभागिता की।

प्रशिक्षण के पहले चरण में उद्घाटन सत्र, बलोपासना एवं मिलन केंद्र से जुड़े प्रशिक्षण सत्र आयोजित हुए। अगले चरण में प्रातः स्मरण, शारीरिक व्यायाम, कबड्डी तथा टैंक युद्ध जैसे अभ्यास कराए गए, जिनका उद्देश्य अनुशासन, टीमवर्क और शारीरिक क्षमता का विकास रहा।

बौद्धिक सत्र में मुख्य वक्ता बजरंग दल के प्रांत सहसंयोजक संदीप गुप्ता ने मिलन केंद्र संचालन की विधियों पर प्रकाश डालते हुए जिला, प्रखंड, उपखंड और खंड स्तर पर कार्यकर्ताओं के दायित्वों की जानकारी दी। उन्होंने धर्मांतरण रोकथाम, संगठनात्मक समन्वय और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका पर भी विचार रखे। समापन समारोह में बजरंग दल के क्षेत्रीय संयोजक पूर्णेंदु मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने मिलन केंद्र और बलोपासना केंद्रों को नियमित रूप से संचालित करने का आह्वान किया तथा आत्मरक्षा, खेल, समरसता और सामाजिक जिम्मेदारी पर बल दिया। संबोधन में लव जिहाद, भूमि जिहाद, धर्मांतरण, गौ-तस्करी, महिलाओं की सुरक्षा, भारतीय अस्मिता की रक्षा और नशामुक्त भारत जैसे विषयों पर युवाओं को जागरूक किया गया।



Blog single photo

प्रशिक्षण के दौरान दंड-व्यायाम सहित विविध शारीरिक अभ्यास कराए गए और सहभोज का आयोजन भी हुआ। आयोजकों के अनुसार यह प्रशिक्षण युवाओं को शारीरिक, मानसिक और चारित्रिक रूप से सशक्त बनाता है तथा जीवनभर समाज और राष्ट्र सेवा में उपयोगी संस्कार प्रदान करता है। कार्यक्रम में जिला संगठन मंत्री आनंद, जिला मंत्री उपेंद्र, विश्व हिंदू परिषद के जिला संयोजक शशिकांत दुबे, प्रखंड अध्यक्ष मनोज पांडेय, प्रखंड उपाध्यक्ष राहुल गुप्ता, उमाशंकर मेहता, कॉलेज विद्यार्थी संपर्क प्रमुख मनीष, मिथिलेश, राजेश विश्वकर्मा, संदीप कुमार सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में मुख्य शिक्षक राजेश कांत गुर्जर और पर्यवेक्षक राजेश विश्वकर्मा की भूमिका रही।




Top