Breaking News
मड़हे में आग तापते समय वृद्ध महिला की झुलसकर मौत     |     आर्केस्ट्रा बुक करने गए दो युवकों की भीषण सड़क हादसे में मौत     |     वार्षिक उत्सव विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कस्बे में हुई 10 लाख रुपये की बड़ी चोरी और टप्पेबाजी के मामले में पुलिस और अंतरराज्यीय गैंग के बीच मुठभेड़ हुई है। एसओजी (SOG) प्रभारी को मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि बीते 26 दिसंबर को रॉबर्ट्सगंज में हुई चोरी की घटना में शामिल अपराधी चोपन थाना क्षेत्र के चुरक रेलवे स्टेशन के पास डेरा डाले हुए हैं। इस सूचना पर रॉबर्ट्सगंज प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन किया गया और स्टेशन के पास घेराबंदी की गई। खुद को घिरा देख अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। दोनों घायल बदमाशों को इलाज के लिए तत्काल मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। वहीं, एक अन्य अपराधी रामू को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया है। वही इसी मामले में कल एक गैंग के महिला सदस्य को भी गिरफ्तार किया गया था।

पूछताछ में यह बात सामने आई है कि यह गिरोह बेहद शातिर है और तिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु का रहने वाला है। यह गैंग अलग-अलग राज्यों में घूम-घूमकर गाड़ियों से चोरी और टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देता है। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी रामू के पास से 1,35,000 रुपये नकद बरामद किए हैं। पूछताछ में रामू ने कबूल किया कि उसने चोरी के 8,45,000 रुपये अपने स्टेट बैंक (SBI) के खाते में जमा कर दिए हैं। पुलिस अब बैंक से पत्र व्यवहार कर उस खाते को फ्रीज कराने और रकम की बरामदगी की प्रक्रिया शुरू कर रही है।





Top