Breaking News
मड़हे में आग तापते समय वृद्ध महिला की झुलसकर मौत     |     आर्केस्ट्रा बुक करने गए दो युवकों की भीषण सड़क हादसे में मौत     |     वार्षिक उत्सव विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

सोनभद्र/बीजपुर। न्याय पंचायत जरहा स्थित अजीरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण के खेल मैदान में 11 जनवरी से अंतर्राज्यीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें प्रतिभाग करेंगी। टीमों का पंजीकरण 31 दिसंबर से 6 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि यह प्रतियोगिता पिछले कई वर्षों से लगातार आयोजित हो रही है, जिसमें हर बार रोमांचक मुकाबले देखने को मिलते हैं। प्रतियोगिता की जानकारी अजीरेश्वर धाम परमार्थ जन सेवा ट्रस्ट एवं सांस्कृतिक समिति द्वारा दी गई।

आयोजक सोनू मोदनवाल, कक्कू जायसवाल, सूरज कुमार, अतुल शर्मा और रंजीत कुमार के अनुसार प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों की मजबूत टीमें हिस्सा लेंगी। सभी मुकाबले टेनिस बॉल से खेले जाएंगे। प्रतिदिन दो लीग मैच और एक क्वार्टर फाइनल मुकाबला होगा। लीग व क्वार्टर फाइनल मैच 10-10 ओवर के, सेमीफाइनल 12 ओवर के तथा फाइनल मुकाबला 15 ओवर का खेला जाएगा। प्रत्येक मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया जाएगा। फाइनल मुकाबले में विजेता टीम को 30 हजार रुपये नकद एवं ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये नकद एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। मैन ऑफ द मैच खिलाड़ियों को 1100 रुपये नकद व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।इस आयोजन को सफल बनाने में राजेंद्र सिंह बघेल एवं बघेल इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड, सिंगरौली (मध्य प्रदेश) का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है।





Top