Breaking News
मड़हे में आग तापते समय वृद्ध महिला की झुलसकर मौत     |     आर्केस्ट्रा बुक करने गए दो युवकों की भीषण सड़क हादसे में मौत     |     वार्षिक उत्सव विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया     |     
Share on

  रिपोर्ट: परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

सोनभद्र। जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने सर्किट हाउस के पास निर्माणाधीन पर्यटन कार्यालय तक पहुँच मार्ग के लिए बनाई जा रही सीसी रोड का अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इलेक्ट्रॉनिक मशीन विधि से हो रहे कार्य की प्रगति देखी गई। रोड निर्माण में प्रयुक्त सीमेंट, गिट्टी, बालू और सरिया के मानकों की जानकारी कार्यदायी संस्था के ठेकेदार और संबंधित जेई से ली गई। जिलाधिकारी ने सामग्री की गुणवत्ता स्वयं परखी और स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण में उच्च गुणवत्ता की सामग्री का ही उपयोग हो, किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। घटिया गुणवत्ता की शिकायत मिलने पर संबंधित के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित करने की चेतावनी भी दी गई। इसके बाद मेन हाईवे से जिला संयुक्त चिकित्सालय लोढ़ी तक जाने वाली हाल में बनी सीसी रोड का भी निरीक्षण किया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में पूर्व से बनी पक्की सड़क की हालत खराब पाई गई। इस पर लोक निर्माण विभाग को तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए।





Top