अजीत पाण्डेय संवाददाता
बभनी(सोनभद्र)। बभनी थाना क्षेत्र के एक गांव से एक किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि किशोरी को संवरा गांव निवासी रितेश कुमार बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। घटना को कई सप्ताह बीत चुके हैं, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका है, जिससे परिजन गहरी चिंता में हैं। बेटी की तलाश में पिता लगातार अलग-अलग स्थानों पर भटक रहा है और पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहा है। जानकारी के अनुसार आरोपित युवक रितेश कुमार पहले से ही मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाने में करीब पचास लाख रुपये की ड्रग्स तस्करी (हीरोइन) के मामले में वांछित बताया जा रहा है।
काफी प्रयासों के बाद भी जब किशोरी का पता नहीं चला तो पिता ने अंततः बभनी थाने में लिखित तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन अब तक कोई ठोस सफलता नहीं मिल सकी है।