Breaking News
मड़हे में आग तापते समय वृद्ध महिला की झुलसकर मौत     |     आर्केस्ट्रा बुक करने गए दो युवकों की भीषण सड़क हादसे में मौत     |     वार्षिक उत्सव विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

बभनी(सोनभद्र)। बभनी पुलिस ने थाना म्योरपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत वांछित चल रही अभियुक्ता को यूपी–छत्तीसगढ़ सीमा स्थित शीशटोला बॉर्डर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्ता को न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बभनी कमलेश पाल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्ता सरिता देवी पत्नी हंसलाल, उम्र लगभग 27 वर्ष, निवासी ग्राम हरिगवा (केनवारी), थाना रघुनाथ नगर, जनपद बलरामपुर, थाना म्योरपुर में एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित थी। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल राम आशीष यादव (बभनी) तथा महिला कांस्टेबल सोनम (म्योरपुर) शामिल रहीं। पुलिस का कहना है कि आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।





Top