Breaking News
मड़हे में आग तापते समय वृद्ध महिला की झुलसकर मौत     |     आर्केस्ट्रा बुक करने गए दो युवकों की भीषण सड़क हादसे में मौत     |     वार्षिक उत्सव विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया     |     
Share on

  राजेश तिवारी की रिपोर्ट

♦️ सड़क से संसद तक आंदोलन की चेतावनी

कोन(सोनभद्र)। पड़ोसी देश बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर बढ़ते हमलों और हिंदू युवक दीपू दास की हत्या के विरोध में कोन में जबरदस्त जनआक्रोश देखने को मिला। शुक्रवार को विभिन्न हिंदू संगठनों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया और बांग्लादेशी हुकूमत के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रतीकात्मक पुतला दहन किया।

विश्व हिंदू परिषद के कोन प्रखंड अध्यक्ष संतोष पासवान के नेतृत्व में बजरंग दल व विहिप के सैकड़ों कार्यकर्ता कोन में एकत्र हुए। हाथों में झंडे-बैनर लेकर निकाले गए जुलूस ने कोन बाजार के प्रमुख मार्गों से होते हुए कोन तिराहे पर पहुंचकर पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान बांग्लादेश मुर्दाबाद और युसूफ खान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।

कोन तिराहे पर आयोजित सभा में सुशील चौबे ने बांग्लादेश में हो रही घटनाओं की कड़ी निंदा करते हुए आरोप लगाया कि वहां सरकार के संरक्षण में हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हस्तक्षेप कर ठोस कार्रवाई की मांग की।


Blog single photo


जिला मंत्री हरिशंकर वर्मा ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर चुप्पी दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि हिंसा नहीं रुकी तो विहिप के आह्वान पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा तथा सड़क से संसद तक आवाज बुलंद की जाएगी। इस विरोध प्रदर्शन में प्रखंड अध्यक्ष संतोष पासवान, हृदय निवास पाण्डेय, सुनील मिश्रा, दीपक गुप्ता, सुशील चतुर्वेदी, अनिल चतुर्वेदी, राजेश, वीरेंद्र गुप्ता सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकजुट होकर अत्याचार के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।




Top