सौरभ की रिपोर्ट
सोनभद्र। अटल आवासीय विद्यालय गुरमुरा में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए कक्षा 08 की 160 सीटों और कक्षा 09 की 64 सीटों पर प्रवेश हेतु आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह प्रवेश निर्माण श्रमिकों के पंजीकृत बच्चों, कोविड-19 के दौरान अनाथ हुए बच्चों तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के पात्र बच्चों के लिए है। आवेदन 01 जनवरी 2026 से ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से लिए जा रहे हैं, जिसकी अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 शाम 05 बजे तक निर्धारित है। प्रवेश परीक्षा 22 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे से 01 बजे तक मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र जनपदों में आयोजित की जाएगी। विद्यालय में निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आवास, भोजन, छात्रावास एवं खेलकूद सहित आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।