Breaking News
मड़हे में आग तापते समय वृद्ध महिला की झुलसकर मौत     |     आर्केस्ट्रा बुक करने गए दो युवकों की भीषण सड़क हादसे में मौत     |     वार्षिक उत्सव विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• सुबह 9 बजे तक छाया रहा घना कोहरा

सोनभद्र/बीजपुर। समूचे क्षेत्र में घने कोहरे के चलते शुक्रवार की सुबह रेणुकूट–बीजपुर मार्ग पर वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दृश्यता बेहद कम होने के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रही। इसी दौरान जरहा गांव के पोथीपाथर के पास एक निजी यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। बस बीजपुर से यात्रियों को लेकर रेणुकूट की ओर जा रही थी। कोहरे के कारण सामने कुछ न दिखने से चालक को सड़क का अंदाजा नहीं हो सका और हादसा हो गया। टक्कर के बाद बस में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन गनीमत रही कि सभी यात्री सुरक्षित रहे। आसपास मौजूद ग्रामीणों और राहगीरों की मदद से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे में बस के आगे दाहिने हिस्से को नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सर्दी के मौसम में इस मार्ग पर सुबह के समय दृश्यता लगभग शून्य हो जाती है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर मदद कर यात्रियों को उनके गंतव्य तक भेजने में सहयोग किया।





Top